chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | रिश्वतखोर BEO गिरफ्तार…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रिश्वतखोर बीईओ नरेंद्र जांगड़े और संकुल समन्वयक संजय चौहान को रंगे हाथों पकड़ लिया है। मामला एक बीमार शिक्षक से जुड़ा है, जिसका मार्च महीने का वेतन रोक दिया गया था। आरोप है कि वेतन निकालने के बदले दोनों आरोपियों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिक्षक निरंजन बरिहा ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी शिकायत ACB में की। जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद ट्रैप बिछाया गया। 17 अप्रैल को जैसे ही आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, टीम ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इस बीईओ से शिक्षक पहले से परेशान थे और वसूली की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। अब दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।



