chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | घूस मांगना पड़ा भारी, ACB ने मौके पर ही पकड़ा पटवारी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन हुआ है। ACB और EOW की टीम ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। मामला जमीन नामांतरण और रिपोर्ट तैयार करने से जुड़ा था।
शिकायतकर्ता ने साफ मना कर दिया था कि वह रिश्वत नहीं देगा, बल्कि आरोपी को पकड़वाएगा। इसके बाद ACB ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में पटवारी ने घूस लेने की बात भी कबूल कर ली है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है और जांच जारी है कि कहीं और भी ऐसे काम तो नहीं किए। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अब रिश्वतखोरी पर सीधा वार होगा।



