chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | व्यापमं खत्म! अब एक ही मंडल से होगी भर्ती

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा बदलाव हो गया है। अब तक भर्ती परीक्षाएं कराने वाला व्यापमं खत्म कर दिया गया है और उसकी जगह नया “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” बना दिया गया है। मतलब अब अलग-अलग विभागों की अलग-अलग भर्ती नहीं, बल्कि एक ही प्लेटफॉर्म से पूरी प्रक्रिया चलेगी।

सरकार का दावा है कि इससे गड़बड़ी रुकेगी, पेपर लीक जैसे मामलों पर कंट्रोल होगा और भर्ती ज्यादा पारदर्शी बनेगी। नया मंडल टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की भर्तियां करेगा, साथ ही एंट्रेंस एग्जाम और स्किल टेस्ट भी इसी के तहत होंगे।

खास बात ये है कि अब परीक्षा प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रहेगी, हर साल ऑडिट होगा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यानी साफ संदेश अब भर्ती सिस्टम में ‘जीरो एरर’ का टारगेट।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button