chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | कर्मचारियों पर लागू सख्त नियम फिलहाल सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों पर लगाए गए सख्त नियमों पर सरकार ने अचानक ब्रेक लगा दिया है। 21 अप्रैल को जारी आदेश, जिसमें कर्मचारियों को राजनीति और संगठनों से दूर रहने के कड़े निर्देश दिए गए थे, अब फिलहाल लागू नहीं होंगे।
सिर्फ एक दिन में पूरा खेल पलट गया… 22 अप्रैल को नए आदेश में साफ कर दिया गया कि पुराने सभी निर्देश अगली सूचना तक स्थगित रहेंगे।

दरअसल, पहले आदेश में साफ कहा गया था कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता और बिना अनुमति किसी संगठन से नहीं जुड़ सकता। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसका जोरदार विरोध किया। उनका कहना था कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। अब उसी विरोध के बाद सरकार ने कदम पीछे खींच लिए हैं।



