chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | शराब घोटाले में CBI की पहली FIR

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में अब CBI ने बड़ा एक्शन ले लिया है। पहली बार अनुपातहीन संपत्ति का केस दर्ज करते हुए भारतीय टेलीफोन सेवा के अधिकारी Arunapati Tripathi और उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी को आरोपी बनाया गया है।

आरोप है कि कांग्रेस शासन के दौरान आबकारी विभाग में अहम पद पर रहते हुए त्रिपाठी ने पत्नी के नाम पर कंपनी बनाकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। उनकी संपत्ति 38 लाख से बढ़कर सीधे 3.32 करोड़ तक पहुंच गई।

जांच में सामने आया है कि भिलाई और रायपुर-नवा रायपुर में जमीन और प्रॉपर्टी खरीदी गई। यह सब उस वक्त हुआ जब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ का शराब घोटाला सामने आया था।

गौर करने वाली बात ये है कि त्रिपाठी को पहले ही ED और EOW गिरफ्तार कर चुकी है, और अब CBI की एंट्री से मामला और गर्मा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस केस के बाद 30 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। यानी आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button