chhattisgarhछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों की बढ़ती घटनाएं

रायपुर। हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली (वज्रपात) की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। यह प्राकृतिक आपदा हर साल सैकड़ों मासूम जिंदगियों को निगल रही है। पशुधन भी इसकी चपेट में आकर हताहत हो रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों ने इस भयावह प्रवृत्ति के पीछे के गंभीर कारणों को स्पष्ट किया है।



