SAINA PARUPALLI SEPARATION | 20 साल के प्यार का गेम ओवर! बैडमिंटन स्टार सायना और पारुपल्ली का तलाक …

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025। भारतीय बैडमिंटन की मशहूर जोड़ी सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अब एक साथ नहीं रहेंगी। सायना ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
सायना ने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैं अलग हो रहे हैं। हम दोनों अब मानसिक स्वास्थ्य, शांति व व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।”
उन्होंने यह भी अपील की कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
20 साल पुराना रिश्ता टूटा –
सायना और कश्यप दोनों ही भारत के लिए बैडमिंटन कोर्ट पर कई उपलब्धियाँ हासिल कर चुके हैं। दोनों के बीच संबंध 2004 से थे और साल 2014 में दोनों ने शादी की थी। एक समय यह जोड़ी भारतीय खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है।
सायना और कश्यप ने न केवल खेल में एक-दूसरे का साथ दिया, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक-दूसरे की ताकत बने रहे। अलग होने का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए जरूर चौंकाने वाला है।



