chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | शाम होते ही छत्तीसगढ़ में मौसम ने मचाया हड़कंप…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार शाम रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को चौंका दिया। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में शाम होते-होते अंधेरा छा गया, वहीं भिलाई में भी तेज तूफान के बाद बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।



