छत्तीसगढ़राजनीती

रायपुर जिले की 7 सीटों पर 167 प्रत्याशी मैदान में

15 ने लिए नाम वापस

रायपुर। रायपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए आज नाम वापसी के दिन 15 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब 167 प्रत्याशियों को बीच चुनावी मुकाबला होगा। रायपुर नगर दक्षिण में सबसे ज्यादा 46 प्रत्याशी हैं, वहीं सबसे कम अभनपुर विधानसभा में 12 प्रत्याशी एक दूसरे के विरुध्द चुनाव लडेगें। दूसरे नंबर में रायपुर नगर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि यहां से एक भी प्रत्याशी ने आज अपना नाम वापस नहीं लिया। वहीं नाम वापसी के बाद अब धरसींवा में 16, रायपुर ग्रामीण से 22, रायपुर नगर उत्तर से 18 तथा आरंग से 16 प्रत्याशी चुनाव लडेगें।
धरसींवा – एक ने नाम वापस लिया, 16 लड़ेंगे चुनाव
धरसींवा विधानसभा से एक प्रत्यशी निर्दलीय रेखा वर्मा ने आज अपना नामा वापस लिया। इसके बाद धरसींवा से अब 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ेगे। इनमें राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी अनिता शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से देवजी भाई पटेल, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश साहू, अम्बेंडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) के धनेश कुमार मैरिसा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पन्ना लाल साहू, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के राजेश कुमार बंजारे और आम आदमी पार्टी से संतोष दुबे तथा अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल पुरी गोस्वामी, गुनीष कुमार वर्मा, गुलाब टण्डन, टीकाराम साहू, तामेश्वर साहू, दशरथ बिजले, पूरन लाल बघेल, संगीता बघेल और संजू यादव चुनाव में आमने – सामने होगें।
रायपुर ग्रामीण – 6 प्रत्याशी हटे, 22 लड़ेगें चुनाव
रायपुर ग्रामीण में आज 6 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। जिन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया उनमें सविता साहू, ताराचंद कुर्रे, मुकेश कुमार खुंटे, शिव कुमार वैष्णव, सियाराम धृतलहरे और राजेन्द्र टोडर शामिल हैं। नाम वापसी के बाद अब 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। रायपुर ग्रामीण विधानसभा हेतु मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में भारतीय जनता पार्टी से नंदकुमार साहू (नंदे भैया) इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण शर्मा, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से ओमप्रकाश देवांगन, भारतीय बहुजन कांग्रेस से बनमाली छुरा, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी से बलदेव प्रकाश व्दिवेदी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से मंगलचंद धृतलहरे, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमूराम टंडन, आम आदमी पार्टी से डॉ. संकेत ठाकुर, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से शमीम खान, अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में मो. उस्मान शेख, मो. औरंगजेब, कृष्ण मुरारी यादव, गेंदलाल डडसेना, चंद्रकांत भाई शोलंकी, नरेन्द्र कुमार बघेल, पितांबर जांगड़े, फुलराज वर्मा, बुधारु राम बंजारे, मोतीराम वर्मा, राजेन्द्र कुमार साहू, सत्यनारायण सोनवानी और संदीप यदु चुनाव लडेगें।
रायपुर नगर पश्चिम – किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 37 मैदान में
रायपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किसी भी प्रत्याशी ने आज  अपना नाम वापस नहीं लिया। फलस्वरुप अब यहां 37 प्रत्याशी चुनाव एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। रायपुर पश्चिम में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में बहुजन समाज पार्टी के भोजराज गौरखेड़े, भारतीय जनता पार्टी से राजेश मूणत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय, इनमें राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में भारतीय किसान पार्टी से अरुण हरपाल, छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी से अशोक कुमार ताम्रकार, आम आदमी पार्टी से उत्तम जायसवाल, समाजवादी पार्टी से नवीन गुप्ता, शिव सेना के प्रदीप ठाकुर, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) के प्रेमदास राव, भारत भूमि पार्टी से बिल्ला कुर्ती गौरव, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी से सुनील यादव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से हरिन्दर अरोरा निर्दलीय प्रत्याशी सैय्यद अंजुमल हसन, अजय मिश्रा, अवधेश कुमार उपाध्याय, अशोक भवसागर, इन्द्र कुमार चन्द्राकर, ऊषा बघेल, कांति यादव, खेम सिहं साहू, गंगाबाई साहू, तिलोका बाई, तुकाराम साहू, दिंगम्बर जनकपुरी, दीनदयाल बंजारे, नूर शब्बा खान, पूजा जायसवाल, प्रीति सागर, बैकुण्ट सोना, भारत करन कुमार, भारत नायक, रघुनंदन साहू, राकेश लहरी, राधेश्याम यादव, राम सजीवन गुप्ता, रेखा साहू, विष्णुराम साहू और शिव कुमार साहू शमिल हैं । यहां से रजनीश तिवारी, सुन्दरलाल जोगी, हितेश ओगरे और राजकुमार यादव भी प्रत्याशी होगें।
रायपुर उत्तर – 2 ने नाम वापस लिया, 18 जंग में
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 2 प्रत्याशी किरण सेन और मो. सिद्दीक कुरैशी चुनाव मैदान से हट गए। रायपुर नगर उत्तर से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा, भारतीय जनता पार्टी से श्रीचंद सुन्दरानी, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से अमर गिदवानी, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से मो. जुबैर खान, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा से प्रकाश नारायण शुक्ल, अखिल भारतीय सर्वधर्म समाज पार्टी से प्रवीण जैन, आम आदमी पार्टी से योगेन्द्र सेन, शिवसेना से विकास मोटवानी, निर्दलीय प्रत्याशियों में इकबाल अली, कैलाश आदिल, मो. जावेद भाटी, मो. दानिश कादरी, निसार जहॉ, मो. मेहदी हसन भाटी, शेखर तांडी, शंकरलाल वरन्दानी, हरिबंधु नायक, हैदर भाटी के बीच अब मुकाबला होगा।
रायपुर दक्षिण – 3 हटे
46 रणभूमि में
रायपुर दक्षिण में अब 46 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। आज 3 लोग ताराचंद कुर्रे, जयश्री बिसेन और रामगुलाम सिंह ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। रायपुर दक्षिण से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में बहुजन समाज पार्टी से उमेशदास मानिकपुरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी से बृजमोहन अग्रवाल, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के डॉ. गोजूपाल, आम आदमी पार्टी से मुन्ना बिसेन, छत्तीसगढ़ जनता दल (यूनाइटेड) से जागेश्वर प्रसाद तिवारी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा से नीरज सैनी, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से मजहर इकबाल, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से मुकेश कुमार लोखडें, अंजान आदमी पार्टी से धीरज तिवारी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से आत्मादास माहेश्वरी, भारतीय सर्वजन हितेय समाज पार्टी के ईलियास हुसैन, भारतीय पंचायत पार्टी के विसेषर बाघमार, शिवसेना से रेशमलाल जांगड़े, अखिल भारतीय सर्वधर्म समाज पार्टी से प्रवीण जैन, भारतीय ट्रॉयबल पार्टी से मनीष ठाकुर, भारत भूमि पार्टी से भरतलाल सोनी शामिल हैं।  निर्दलीय प्रत्याशियों के रुप में इमरान बक्स, सलीम खान, अ. नजीर, मोहम्मद एजाज अहमद, शेख आसिफ खान, नईम अंसारी, शगुप्ता अफरोज, मनीष श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन, संतोष साहू, अनिल कुमार कदम, अब्दुल शेख नईम, अब्दुल रज्जाक, आमना बेगम, इमरान अली, मो. वकील सिद्दीक, सायरा बानू, नुसरत बेगम, आशा बारले, मो. अहमद, शेख रहीमुद्दीन, शंकरलाल वरन्दानी, रुबीना अंजुम, सुभाषिनी कुर्रे, मंजूबाई यादव, शारिक अलमास, रुमाना हुसैन, पवन शुक्ला और हबीब खान मैदान में हैं।
आरंग – 16 प्रत्याशी मैदान में, एक हटा
52 आरंग विधानसभा क्षेत्र में अब 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने होगें। जबकि एक प्रत्याशी नकुल भारतीय ने अपना नाम वापस ले लिया। आरंग में अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रुप में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया, भारतीय जनता पार्टी से संजय ढीढी, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी से डागेश्वर भारती, भारतीय बहुजन पार्टी से नेहा बघेल, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से रिझेन्द्र कुमार डहरिया, शक्ति सेना (भारत देश) से शैलेन्द्र कुमार बंजारे, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी से संजय कुमार कोसरिया, जनता कांग्रेस (जे) से संजय चेलक, शिव सेना से संतोष कुमार डहरिया, अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में अशोक सोनवानी, उतम दास रात्रे, गजेन्द्र सिंह कोशले, टार्जन जांगड़े, नरोत्तम बंजारे, नारायण प्रसाद टण्डन और शारदा बंजारे चुनावी मैदान में रह गए हैं।
अभनपुर – 12 चुनावी मैदान में , दो ने की नाम वापसी
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से आज कृष्ण राम केंवट और अर्जुन कुमार धीवर के नाम वापल लेने के बाद 12 प्रत्याशियों के बीच विधायक बनने की होड़ होगी। इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के रुप में भारतीय जनता पार्टी से चन्द्रशेखर साहू चम्पू भैय्या, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के टिकेन्द्र सिंह ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनेन्द साहू, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के दयाराम निषाद, आम आदमी पार्टी से संजय राय अन्य निर्दलीय प्रत्याशियो में टेकेश्वर चतुर्वेदी, दीपक कुमार नवरंगे, ब्रम्हानंद साहू, भुनेश्वर, शकुन्तला माण्डले, श्वेता राकेश साहू तथा सावित्री पाल के बीच मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button