chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BREAKING | साय कैबिनेट के बड़े फैसले, धर्मांतरण पर सख्त कानून समेत 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग गई। बैठक में कुल 10 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने वाला विधेयक भी शामिल है।

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी है। इस कानून का मकसद बल, लालच, धोखे या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिशों पर सख्ती से रोक लगाना है।

इसके अलावा सरकार ने राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 13 मामलों को कोर्ट से वापस लेने का फैसला भी मंजूर किया है। वहीं अपारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर हाईमास्ट और घरेलू बायोगैस संयंत्रों पर अनुदान देने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके जरिए राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों के लिए परीक्षाएं और चयन प्रक्रिया कराई जाएगी।

सरकार ने लोक भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए नया विधेयक लाने का भी फैसला किया है, ताकि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ सके।

इसके साथ ही राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 5 एकड़ जमीन देने का फैसला भी लिया गया है, जहां आधुनिक क्रिकेट मैदान और अकादमी बनाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button