hindi newsखेलनेशनल

PARAG VAPING CONTROVERSY | पराग की गलती पड़ी भारी, सीधा एक्शन

 

रायपुर डेस्क। आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में कैद हो गए और बस यहीं से मामला गरमा गया।

आईपीएल ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना और पराग पर तुरंत एक्शन लिया गया। उनकी मैच फीस का 25% काट लिया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दे दिया गया।

खास बात ये रही कि पराग ने अपनी गलती मान ली और सजा भी स्वीकार कर ली। लेकिन मामला इसलिए और बड़ा बन गया क्योंकि भारत में ई-सिगरेट पर पहले से ही बैन है।

फॉर्म भी खराब, अब विवाद भी, इस सीजन पराग का बल्ला भी खामोश है। 9 मैचों में सिर्फ 117 रन बना पाए हैं, जिससे उनकी कप्तानी और प्रदर्शन दोनों सवालों में आ गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button