chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG SUSHASAN TIHAR | सुशासन के मंच पर टूट पड़ा दर्द…

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सुशासन तिहार का ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर दिया. देवभोग के माड़ागांव में कार्यक्रम चल रहा था, तभी कमार जनजाति के परिवार जिला पंचायत CEO के सामने पहुंच गए.

कोई पैरों में गिर पड़ा, कोई जमीन पर दंडवत लेट गया, तो कोई रोते हुए पक्का घर दिलाने की गुहार लगाने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि सालों से कच्चे और जर्जर घरों में जिंदगी काट रहे हैं, कई बार आवेदन दिया, पंचायत के चक्कर लगाए, लेकिन PM आवास अब तक नहीं मिला. सुशासन के मंच पर जब यह दर्द फूटा तो वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. अब प्रशासन ने जांच और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button