रायपुर। विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को तूफानी जीत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल आनंद से अविभूत हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो सेमी फाइनल जीते हैं। फाइनल भी जीतेंगे। फाइनल से उनका आशय 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली यह जीत झीरम घाटी के शहीदों को समर्पित है। प्रदेश की भाजपा सरकार के पास पैसे की कमी नहीं थी। भष्ट अफसरों का सरकार को भरपूर सहयोग मिला हुआ था और षड़यंत्रकारियों की टीम अलग काम कर रही थी। भाजपा का 65 प्लस का नारा किनारे लग गया। जनता ने नरेन्द्र मोदी, अमित शाह एवं डॉ. रमन सिंह की तिकड़ी को आइना दिखा दिया।
Related Articles

Kanker Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, अमदई खदान में मिला प्रेशर कुकर IED, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
11 mins ago

Holi celebration in CG: रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी अनोखी होलिका, सरकटा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
41 mins ago