chhattisgarhछत्तीसगढ़

नगर पंचायत निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह का किया गया आबंटन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत कुसमी, राजपुर एवं वाड्रफनगर के अध्यक्ष पद एवं 15-15 वार्ड में पार्षद का निर्वाचन होना है, जिसके तहत नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष के 03, पार्षद के 43, राजपुर में अध्यक्ष के 03, पार्षद के 42 एवं वाड्रफनगर में अध्यक्ष के 03 एवं पार्षद के 38 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों का सूची जारी किया गया है।

नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजेन्द्र भगत को हाथ का पंजा, भाजपा के रोशन कुमार को कमल का फूल एवं निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार को कांच का गिलास चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी प्रकार पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक-01 के लिये भाजपा के हिरामणी बाई को कमल का फूल, कांग्रेस के पल्लवी मनोज प्रजापति को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-02 के लिये भारतीय जनता पार्टी से अजय सिंह को कमल का फूल, कांग्रेस से नामदेव प्रजापति को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-03 के लिये कांग्रेस के हसीना को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के अंजू सिन्हा को कमल का फूल, निर्दलीय प्रत्याशी मनीरा खातून को आलमारी, वार्ड क्रमांक-04 के लिये भारतीय जनता पार्टी से लरंगसाय उरांव को कमल का फूल, कांग्रेस के नारायण को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय प्रत्याशी जवाहीर लकड़ा को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-05 के लिये कांग्रेस के उदय पिकलू को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के पारसनाथ पाल को कमल का फूल, निर्दलीय प्रत्याशी लालबाबू को ब्लैक बोर्ड एवं रामराज को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-06 के लिये भारतीय जनता पार्टी के बालेश्वर राम नायक को कमल का फूल, कांग्रेस के अमरनाथ को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-07 के लिये भारतीय जनता पार्टी के समीम हुसैन को कमल का फूल, कांग्रेस के अरूण गुप्ता को हाथ का पंजा एवं आम आदमी पार्टी के सकील अंसारी को झाडू, वार्ड क्रमांक-08 के लिये कांग्रेस के वाहिद अली को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के नसरूल्ला अंसारी को कमल का फूल, निर्दलीय प्रत्यासी आफताब अंसारी को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-09 के लिये कांग्रेस के शना सैफी को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के प्रिया गुप्ता को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-10 के लिये भारतीय जनता पार्टी के आनन्द जायसवाल को कमल का फूल एवं कांग्रेस के मोहम्मद खलील को हाथ का पंजा, आम आदमी पार्टी के सूर्यकांत जायसवाल को झाडू, निर्दलीय प्रत्यासी राहुल कुमार गुप्ता को कम्प्यूटर तथा शादाब अंसारी को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-11 के लिये कांग्रेस के गीता को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के बृजकिशोर राम को कमल का फूल एवं निर्दलीय ललीत कुमार निकुंज को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-12 के लिये भारतीय जनता पार्टी के सरिता बाई को कमल का फूल, कांग्रेस के विनिता टोप्पो को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-13 के लिये भारतीय जनता पार्टी के संतोष कुमार को कमल का फूल, कांग्रेस की बबली एक्का को हाथ पंजा एवं निर्दलीय प्रत्यासी बालेश्वर राम को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-14 के लिये कांग्रेस के ममता रानी को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के सेवन्ती उरांव को कमल का फूल एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुशिला लकड़ा को सिलाई मशीन, तथा वार्ड क्रमांक-15 के लिय कांग्रेस के विनिता राजेश को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के किरता राम को कमल का फूल एवं निर्दलीय प्रत्याशी गोवर्धन भगत को सिलाई मशीन प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से धरम सिंह को कमल का फूल, कांग्रेस से खोरेन खलखो को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय प्रत्याशी गोवर्धन प्रसाद पैकरा को कांच का गिलास चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक-01 के लिये कांग्रेस के अमीन साय को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के रति राम पोर्ते को कमल का फूल एवं निर्दलीय सुन्दर साय पोर्ते को बैटरी टार्च, वार्ड क्रमांक-02 के लिये कांग्रेस की आरती देवाी को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी की फूलसो नाग को कमल का फूल एवं निर्दलीय मोहनी टोप्पो को कड़ाही, वार्ड क्रमांक-03 के लिये भारतीय जनता पार्टी के जवाहरलाल पैकरा को कमल का फूल एवं कांग्रेस के रामप्रसाद को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-04 के लिये भारतीय जनता पार्टी के निर्मला शर्मा को कमल का फूल, कांग्रेस की रेखा जायसवाल को हाथ पंजा एवं निर्दलीय सुशिला दास को कड़ाही, वार्ड क्रमांक-05 के लिये कांग्रेस की नेहा चौबे को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी की अनिता कश्यप् को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-06 के लिये कांग्रेस के सुवेब अंसारी को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के शुभम कुमार सोनी को कमल का फूल एवं निर्दलीय विश्वास कुमार गुप्ता को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-07 के लिय कांग्रेस से प्रमोद कुमार ठाकुर को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र कुमार गुप्ता को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-08 के लिये कांग्रेस के रोहित मराबी को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-09 के लिये भारतीय जनता पार्टी के संतोष पाण्डेय को कमल का फूल एवं कांग्रेस से संजय सिंह को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय राजन त्रिपाठी को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-10 के लिये भारतीय जनता पार्टी की मंजू बंसल को कमल का फूल, कांग्रेस की सुनैना रजक को हाथ का पंजा, निर्दलीय नेहा अग्रवाल को ब्लैक बोर्ड, वार्ड क्रमांक-11 के लिये भारतीय जनता पार्टी से दीप कुमारी पैकरा को कमल का फूल, कांग्रेस से फूलकेरिया हाथ का पंजा एवं निर्दलीय सरोज लकड़ा को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-12 के लिये भारतीय जनता पार्टी से अंजू भगत को कमल का फूल, कांग्रेस के देवप्रकाश को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय प्रिती अमन टोप्पो को सिलाई मशीन तथा पूरन राम को आलमारी, वार्ड क्रमांक-13 के लिये कांग्रेस के पूरन चन्द्र जायसवाल को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के सुनिल अग्रवाल को कमल का फूल एवं निर्दलीय नकुल गुप्ता को सिलाई मशीन एवं सुनिल गुप्ता को ब्लैक बोर्ड, वार्ड क्रमांक-14 के लिये कांग्रेस के राहुल कुमार भारती को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के लाल बहादूर भास्कर को कमल का फूल तथा वार्ड क्रमांक-15 के लिये कांग्रेस से जसीन्ता दिवान को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी से भगवती भगत को कमल का फूल एवं निर्दलीय जानकी देवी कुजूर को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

नगर पंचायत वाड्रफनगर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से मानसिंह मारकण्डेय को कमल फूल, कांग्रेस के नन्दलाल श्यामले को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय इन्द्रसाय पोर्ते को गैस टंकी चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक-01 के लिये भारतीय जनता पार्टी के नुजहत जहारानी को कमल का फूल, कांग्रेस की डिम्पल बेगम को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय कुसुम कुशवाहा को चारपाई तथा सरिता गुप्ता को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-02 के लिये कांग्रेस की बीना यादव को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के हिर्षिकेश यादव को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-03 के लिये भारतीय जनता पार्टी की शारदा को कमल का फूल, कांग्रेस के लखन सिंह को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-4 के लिये कांग्रेस के रिंकु सिंह को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के कैनत रोही मोमीन को कमल का फूल एवं निर्दलीय ललिता राजवाड़े को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-05 के लिये भारतीय जनता पार्टी के रामकुमार कुशवाहा को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के आनंद कुमार यादव को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय अभिषेक उईके को टेलीफोन, गिरीश कुमार सोनी को सैटेलाइट एवं उषा गुप्ता को सिलाई मशीन, वार्ड क्रमांक-06 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूनम सिंह को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के विद्यावती खैरवार को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-07 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के अमित कुमार यादव को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के विकास कुमार श्रीवास को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-08 के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रतीभा कुशवाहा को कमल का फूल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के साक्षी जायसवाल को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-09 के लिये भारतीय जनता पार्टी के राजेश कुमार भारती को कमल का फूल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के विकास भारती को हाथ का पंजा एवं निर्दलीय सुरेश कुमार साकेत को आलमारी, वार्ड क्रमांक-10 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के अत्रीलाल कुशवाहा को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के चंदन कुशवाहा का कमल का फूल, निर्दलीय बैजू गुप्ता को तरबूज, वार्ड क्रमांक 11 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के उजाला आयाम को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रावती आयम को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-12 के लिये भारतीय जनता पार्टी की लाल बहादुर सिंह को कमल का फूल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस की बसंत लाल धुर्वे को हाथ का पंजा, वार्ड क्रमांक-13 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के जयप्रकाश कुशवाहा को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी के पंकज कुमार गुप्ता को कमल का फूल, वार्ड क्रमांक-14 के लिये भारतीय जनता पार्टी की बासदेव कुशवाहा को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा को हाथ का पंजा तथा वार्ड क्रमांक-15 के लिये इंडियन नेशनल कांग्रेस के शिवमंगल आयम को हाथ का पंजा एवं भारतीय जनता पार्टी शिवप्रसाद सिंह धुर्वे को कमल का फूल प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button