छत्तीसगढ़

CM Sai on Karnataka Religion Based Reservation: कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण पर बढ़ा विवाद, सीएम साय ने भी कांग्रेस को घेरा

CM Sai on Karnataka Religion Based Reservation: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के...

16, March, 2025 | रायपुर। CM Sai on Karnataka Religion Based Reservation: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह निर्णय सामाजिक सौहार्द्र को तोड़ने वाला है।

कांग्रेस पर लगाया संविधान विरोधी राजनीति का आरोप

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी यह पार्टी सत्ता में आती है, वहां संविधान की आत्मा से खिलवाड़ करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अदालतें धर्म आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दे चुकी हैं, इसलिए यह फैसला न्यायिक समीक्षा में टिक नहीं पाएगा।

साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी वंचित वर्गों के हक से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मांग की कि वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस फैसले को वापस लेने का निर्देश दें। उन्होंने इसे आदिवासियों, दलितों और अन्य वंचित वर्गों के साथ अन्याय करार दिया।

“खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा”

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे खुद वंचित समाज से होने के बावजूद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर अपने ही समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।”

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले का पहले से ही कई संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कड़े बयान के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button