छत्तीसगढ़

Ek Bharat, Shrestha Bharat Sneh Milan: 22 मार्च को होगा आयोजन, सीएम साय और प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल

Ek Bharat, Shrestha Bharat Sneh Milan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 22 मार्च को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम बिहार...

21, March, 2025 | रायपुर |  Ek Bharat, Shrestha Bharat Sneh Milan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 22 मार्च को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की योजना के तहत सभी राज्यों में स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई है। छत्तीसगढ़ में भी पांच से छह जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भिलाई और रायपुर में होंगे प्रमुख कार्यक्रम
इस आयोजन के तहत सुबह 11 बजे भिलाई और शाम 5 बजे रायपुर में कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रवासी समुदाय के लोग भी हिस्सा लेंगे।

भाजपा की अहम बैठक भी होगी
इसी कड़ी में भाजपा छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आज होने जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी, जहां प्रदेशभर से सैकड़ों भाजपा नेता एकत्र होंगे।

दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें नगर निगमों के महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान हाल ही में हुए निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न भी मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button