राज्य सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, अब DG स्तर के अधिकारी संभालेंगे EOW-ACB की कमान
राज्य सरकार ने शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस नए आदेश के तहत, आर्थिक अपराध अन्वेषण...

रायपुर | राज्य सरकार ने शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस नए आदेश के तहत, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के प्रमुख पद में बड़ा बदलाव किया गया है।
अब EOW-ACB के प्रमुख के रूप में डीजी (Director General) स्तर के अधिकारी की नियुक्ति होगी। इससे पहले इस पद पर IG (Inspector General) स्तर के अधिकारी कार्यरत थे। इस बदलाव को राज्य सरकार की प्रशासनिक संरचना को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वर्तमान में EOW और ACB की कमान IG स्तर के अधिकारी के पास है, लेकिन नई अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही DG स्तर के अधिकारी इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस फेरबदल से आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और अधिक प्रभावी और उच्च स्तर पर संचालित होने की संभावना है।





