छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा: रायपुर समेत तीन संभागों में लू का खतरा, तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री तक

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने वाली है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री

23, April, 2025 | रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने वाली है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर-पश्चिम बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ और मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है।

हालांकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज कुछ अलग रह सकता है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल प्रदेश में सबसे गर्म शहर रायपुर रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले कुछ दिन और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button