CG Review Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तीन विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
CG Review Meeting: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री..
28, April, 2025 | रायपुर। CG Review Meeting: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर वे 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री की पहली बैठक 11:30 बजे गृह विभाग के अधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। फिर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति की बैठक भी आज दोपहर 12:00 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इधर, रविभवन व्यापारी संघ ने भी आज आधे दिन का बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।



