CM Sai आज करेंगे ‘सुशासन तिहार – 2025’ का आकस्मिक निरीक्षण, शाम को रहेंगे कार्यशाला में शामिल
CM Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “सुशासन तिहार – 2025” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अचानक निरीक्षण भी करेंगे। उनका दौरा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा।
06, May, 2025 | रायपुर | CM Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “सुशासन तिहार – 2025” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अचानक निरीक्षण भी करेंगे। उनका दौरा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों में शामिल रहेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे वह अटहरा भाठा हेलीपैड, विकासखंड पाटन (जिला दुर्ग) पहुंचेंगे। यहां से वह ग्राम सोनूपुर जाएंगे और शाम 4:40 बजे वहां से प्रस्थान कर अखरा भाठा हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:00 बजे रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल जाएंगे, जहां शाम 5:10 से 6:00 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित “प्रवर्तन कार्यक्रम सह कार्यशाला” में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद 6:00 बजे होटल से रवाना होकर 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा “सुशासन तिहार” को लेकर उनकी सक्रियता और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



