नक्सल प्रभावित इलाके की महिला को मिला PM आवास का तोहफा! CM को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद
बीजापुर के नक्सल प्रभावित उसूर गांव की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों की आस 15 मई को पूरी हुई। ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

17, May, 2025 | रायपुर: बीजापुर के नक्सल प्रभावित उसूर गांव की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों की आस 15 मई को पूरी हुई। ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के घर की चाबी सौंपी। चाबी पाकर भावुक शम्मी दुर्गम ने मुख्यमंत्री के गालों को स्नेह से छुआ और हृदय से धन्यवाद दिया।
शम्मी दुर्गम ने बताया कि कच्चे घर में रहना उनके लिए बेहद कठिन था। हर मौसम में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीवों का डर बना रहता था। उन्होंने मुख्यमंत्री को बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा, “अब मेरे जीवन में सुकून है, और मेरे बच्चों के सिर पर एक स्थायी छत है।”
15 साल पहले पति की मृत्यु के बाद शम्मी दुर्गम ने अकेले ही अपने दो बच्चों का पालन-पोषण किया और खेती करके जीवन यापन किया। पक्का घर मिलने पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि उनके जीवन भर के संघर्षों का पुरस्कार है। यह सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
शम्मी दुर्गम की कहानी यह साबित करती है कि जब सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल इमारतें नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसे का घर बन जाती हैं।