छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात

Chhattisgarh Cabinet Expansion:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से..

Chhattisgarh Cabinet Expansion:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की, जिसके बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह भेंट राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर थी, लेकिन इसके साथ ही प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर से गरमा गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल रमेन डेका जुलाई के पहले सप्ताह में विदेश दौरे पर रवाना होने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की उनसे यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि विष्णुदेव साय सरकार में वर्तमान में दो मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसके साथ ही अगर केंद्र में लागू हरियाणा फार्मूले को छत्तीसगढ़ में भी अपनाया गया, तो एक और मंत्री पद के लिए रास्ता खुल सकता है। यानी मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों की एंट्री संभव मानी जा रही है।

भाजपा संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर भी हाल के दिनों में मंथन का दौर चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री की यह मुलाकात राजनीतिक समीकरणों को और गर्म करने वाली साबित हो रही है।

हालांकि, राजभवन से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई या नहीं। लेकिन साय जब-जब राज्यपाल से मिलते हैं, उस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज होती हैं। यही वजह है कि सियासी गलियारों में इसे लेकर फिर से सरगर्मी बढ़ गई है।

फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री अपने अगले मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दे चुके हैं और क्या राज्यपाल के विदेश दौरे से पहले विस्तार की औपचारिकता पूरी हो पाएगी या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button