Raipur Nagar Nigam में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 सब इंजीनियरों का हुआ एक साथ तबादला
Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 23 सब इंजीनियरों का...
Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 23 सब इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। निगम आयुक्त विश्व दीप द्वारा जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। खास बात यह है कि तबादले की इस सूची में जोन 4 और जोन 6 के सबसे ज्यादा इंजीनियर शामिल हैं, जिन्हें दूसरी जगहों पर नई जिम्मेदारी के साथ तैनात किया गया है।
काम में पारदर्शिता और तेजी लाने की कवायद
नगर निगम द्वारा किया गया यह फेरबदल काम में पारदर्शिता और गति लाने की मंशा से किया गया है। निगम सूत्रों के मुताबिक, जिन इंजीनियरों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने-अपने नए जोन में काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आने वाले दिनों में और तबादलों की संभावना
सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रक्रिया यहीं थमने वाली नहीं है। नगर निगम अब निगम कार्यों में सुधार और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी स्थानांतरण कर सकता है। यह कदम खास तौर पर नगर विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जोन आधारित योजनाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नगर निगम के इस ताजा आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि रायपुर नगर निगम प्रशासन अपने कामकाज में बदलाव और चुस्ती लाने की दिशा में गंभीर है। अब देखना यह होगा कि इस प्रशासनिक बदलाव का असर शहर के विकास कार्यों पर कितना सकारात्मक पड़ता है।



