CENTRAL GOVT HOLIDAYS LIST | 2026 में छुट्टियों की लिस्ट जारी, दीवाली रविवार को, लेकिन कई त्योहारों पर मिलेगा लंबा वीकेंड ..
12 पब्लिक, 12 ऑप्शनल छुट्टियां घोषित

रायपुर डेस्क, 5 जुलाई 2025। केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में पड़ने वाले त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश में कुल 12 सार्वजनिक अवकाश और 12 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश घोषित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी अधिकतम 3 दिन की छुट्टी का चयन कर सकेंगे।
दीपावली पर झटका, रविवार को पड़ेगा त्योहार –
इस बार कर्मचारियों के लिए दीपावली की छुट्टी थोड़ी निराशाजनक साबित हो सकती है क्योंकि अगले साल दीपावली 6 नवंबर 2026 को रविवार को पड़ रही है। यानी त्योहार के दिन वैसे भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा और अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा।
लगातार छुट्टियों का फायदा इन त्योहारों में –
हालांकि, कुछ प्रमुख त्योहार ऐसे भी हैं, जो शुक्रवार को पड़ने वाले हैं, जिससे तीन दिन की लंबी छुट्टी (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) मिल सकेगी। इन प्रमुख त्योहारों में शामिल हैं:
गुड फ्राइडे
जन्माष्टमी
बुद्ध पूर्णिमा
मोहर्रम
गांधी जयंती
क्रिसमस
क्या कहते हैं आदेश –
DoPT के आदेशानुसार केंद्र सरकार के सभी विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में यह अवकाश लागू होंगे। राज्य सरकारें इन अवकाशों को अपनाने या उनमें बदलाव करने के लिए स्वतंत्र होंगी।