CG NEWS | सर्किट हाउस विवाद पर राजनीति गरमाई, केदार कश्यप ने लगाए कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार के आरोप

जगदलपुर। शनिवार देर शाम सर्किट हाउस से निकले विवाद ने प्रदेश की राजनीति में गर्मी ला दी है। वन मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगे, जिसे कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई जगह पुतला दहन की स्थिति भी बनी।
इस पूरे मामले में वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है और अब भ्रामक प्रचार के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने साफ कहा कि सर्किट हाउस में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई।
घटना के थाने तक पहुंचने के बाद कांग्रेस इसे बड़ा विवाद बनाने में जुटी है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि यह केवल राजनीतिक साजिश है। अब यह विवाद प्रदेश की राजनीति में नया तूल पकड़ चुका है।



