CG BLAST BREAKING | बीजापुर में IED ब्लास्ट, कोबरा के दो जवान घायल
बीजापुर। जिले के थाना फरसेगढ़ इलाके में 14 दिसंबर 2025 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोबरा बल के दो जवान घायल हो गए। यह अभियान डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम द्वारा पिल्लूर–कांडलापरती क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा था।
अभियान के दौरान अज्ञात स्थान पर लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवानों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज लगातार जारी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और संयुक्त टीम नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। साथ ही, आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें।



