hindi newsनेशनल

RULES 2026 | केंद्रीय पोस्टों पर IPS अधिकारियों का अनुभव अब अनिवार्य

 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने IPS अधिकारियों के लिए वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के नए नियम लागू कर दिए हैं। अब IG जैसे पदों के लिए SP या DIG स्तर पर कम से कम दो साल का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अनुभव होना अनिवार्य होगा।

पहले SP/DIG स्तर के IPS अधिकारी बिना केंद्रीय अनुभव के सीधे सीनियर पोस्ट के लिए योग्य हो सकते थे, लेकिन नए नियम के तहत उन्हें पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति अनुभव पूरा करना होगा। मंत्रालय के अनुसार यह कदम केंद्रीय पुलिस संगठनों और एजेंसियों में अनुभव और क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह बदलाव 2011 बैच और उसके बाद के IPS अधिकारियों पर लागू होगा। गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर इस नियम की जानकारी दी है। मंत्रालय का उद्देश्य है कि केंद्रीय संगठनों में SP/DIG और सीनियर लेवल के IPS अधिकारियों का अनुभव सुनिश्चित हो और केंद्रीय पुलिस और जांच एजेंसियों की लीडरशिप में सुधार हो।

कुछ राज्यों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक SP और DIG स्तर के लिए पर्याप्त नॉमिनेशन नहीं भेजे जा रहे थे, जिससे केंद्रीय पद खाली रह गए और एजेंसियों का काम प्रभावित हुआ। नए नियम से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button