CSVTU PHD FEES FRAUD | पीएचडी फीस घोटाले से हड़कंप

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) भिलाई में पीएचडी फीस घोटाला सामने आया है। सब्मिशन के लिए 30 हजार रुपये लेने के बाद छात्रों को फर्जी रसीद दी गई। प्रारंभिक जांच में लगभग 10 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।
जांच के बाद पुलिस ने पीएचडी डिपार्टमेंट में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीएचडी शोधार्थियों की शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने वीसी के निर्देश पर नेवई थाने में मामला दर्ज कराया।
जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सुनील कुमार प्रसाद ने फीस जमा किए बिना शोधार्थियों से पैसे लिए और उन्हें फर्जी रसीद दी। कुलपति ने बताया कि शिकायतों के आधार पर दो सदस्यीय समिति से जांच कराई गई, जिसमें 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई।
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक 22 जनवरी 2026 को हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया है।



