chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG FIRE | छत्तीसगढ़ में आग का डबल अटैक

 

रायपुर/खैरागढ़-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को आग का तांडव देखने को मिला। एक ओर खैरागढ़ मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर जालबांधा क्षेत्र स्थित डामर प्लांट की केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया, तो दूसरी ओर बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक टाइल्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, जालबांधा स्थित डामर प्लांट में धमाके के बाद फैक्ट्री के एक कोने में आग भड़क उठी। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। फिलहाल नुकसान और संभावित हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में टाइल्स फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दो अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में एक ही दिन आगजनी की घटनाओं से प्रशासन अलर्ट हो गया है। दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button