chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHILAI CRIME | लिफ्ट के बहाने कटर से हमला

 

भिलाई। शहर के कैंप-1 क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर कटर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जनता स्कूल के पास की है, जो छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान संतोषी पारा, वार्ड-33 निवासी ऋतिक चौधरी के रूप में हुई है। वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान संचालित करता है। शनिवार को दुकान के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर जनता स्कूल तक छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी।

पीड़ित के मुताबिक, पहले उसने इनकार किया, लेकिन आरोपियों के दबाव बनाने पर उन्हें गाड़ी में बैठाकर जनता स्कूल के पास छोड़ दिया। वहां उतरते ही दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। हाथापाई के दौरान एक युवक, जिसकी पहचान मिलन चौक निवासी सुशांत के रूप में हुई है, ने कटर निकालकर ऋतिक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताई है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button