chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

JHARSUGUDA ACCIDENT | छत्तीसगढ़ पुलिस के 5 जवानों की मौत

 

झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के पास बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button