chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG POLICE TRANSFER | 130 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला
रायपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह पर जमे पुलिसकर्मियों को हटाते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।
इस संबंध में Rajnesh Singh ने आदेश जारी किया है। जारी सूची के मुताबिक कुल 130 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।



ट्रांसफर सूची में 3 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक कसावट और बेहतर कामकाज के लिए उठाया गया है।
बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले के बाद जिले के कई थानों में नई तैनाती देखने को मिलेगी।



