chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER | 4 थाना प्रभारी समेत 11 अधिकारियों के तबादले

 

रायपुर। जशपुर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के मकसद से कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।

जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जारी आदेश में अलग-अलग थानों में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों, 4 उप-निरीक्षकों और 3 सहायक उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में साफ कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत के हिसाब से और भी प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button