chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CRIME | तालाब में मिली दो लापता मासूमों की लाश!

 

जशपुर. जशपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया है। दोनों बच्चे शनिवार से लापता थे और जब तलाश शुरू हुई तो उनका शव गांव के तालाब में तैरता मिला।

मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। परिजन बच्चों को हर जगह ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जब गांव पहुंची और आसपास सर्च किया, तो तालाब में दोनों बच्चों के शव दिखे। मृतकों की पहचान 7 साल के गोल्डी टोप्पो और 8 साल के अनीष टोप्पो के रूप में हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

एक ही गांव के दो बच्चों की मौत से पूरा इलाका सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button