chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ELECTION SPECIAL TRAIN | बिलासपुर जोन से 16 स्पेशल ट्रेन, वोटर्स को घर पहुंचाने की तैयारी?

 

रायपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले रेलवे ने बड़ा दांव चल दिया है। बिलासपुर जोन से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनकी टाइमिंग अब सियासी चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि रेलवे इसे समर स्पेशल बता रहा है, लेकिन ज्यादातर ट्रेनें मतदान से ठीक 2-4 दिन पहले शुरू हो रही हैं, जिससे इसे वोटर्स की आवाजाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

23 और 29 अप्रैल को बंगाल में वोटिंग है और बड़ी संख्या में वहां के लोग दूसरे राज्यों में काम करते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से उन्हें अपने घर पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने खासतौर पर उन रूट्स को टारगेट किया है, जहां बंगाल के वोटर ज्यादा हैं महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार से सीधी कनेक्टिविटी दी जा रही है।

इतना ही नहीं, जो ट्रेनें पहले रद्द थीं, उन्हें भी अचानक बहाल कर दिया गया है और हावड़ा रूट की ट्रेनें भी अब टाइम पर चलने लगी हैं। यानी चुनाव से पहले रेल व्यवस्था पूरी तरह एक्टिव मोड में दिख रही है, जिसे कई लोग ‘इलेक्शन स्पेशल प्लान’ मान रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button