CHHATTISGARH | सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सरकारी कर्मचारियों की ढिलाई नहीं चलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने साफ कर दिया है कि गोपनीय चरित्रावली यानी CR/APAR समय पर नहीं भरी तो सीधा एक्शन होगा।
अपर सचिव गोरे लाल भूआर्य ने सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देश भेजे हैं। अब 2025-26 से APAR प्रक्रिया पूरी तरह टाइमलाइन में बंधी रहेगी और देरी होने पर फाइल खुद ही अगले स्तर पर फॉरवर्ड हो जाएगी।

अगर कोई कर्मचारी SPARROW पोर्टल पर नहीं है, तो उसकी रिपोर्ट ऑफलाइन तय समय सीमा में भरना जरूरी होगा।
GAD ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी गंभीर मानी जाएगी और जिम्मेदारी तय होगी। यानी अब प्रमोशन, वेतन और करियर सीधे इस रिपोर्ट पर टिके होंगे।
डेडलाइन भी फिक्स कर दी गई है –
30 अप्रैल तक फॉर्म, 15 मई तक सेल्फ असेसमेंट, 15 जून-15 जुलाई तक अफसरों का मूल्यांकन और अगस्त तक पूरी प्रक्रिया खत्म।
सरल भाषा में समझें तो CR ही वो रिपोर्ट है जिससे तय होता है कि आपकी नौकरी में ग्रोथ होगी या रुक जाएगी।



