chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | IAS की 20 करोड़ संपत्ति जब्त!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार हुआ है। ACB/EOW ने निलंबित IAS समीर विश्नोई पर कड़ा शिकंजा कसते हुए उनकी 15 से 20 करोड़ की बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं।

जांच में सामने आया कि अवैध कमाई को छिपाने के लिए पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर 3-4 फर्म बनाई गईं और उन्हीं के जरिए जमीन-जायदाद खरीदी गई।

कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रही महासमुंद में 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर की प्राइम लोकेशन और रायपुर के गायत्री नगर का मकान भी जब्त कर लिया गया है। रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर ली गई संपत्तियां भी अब जांच के घेरे में हैं।

कोर्ट की मंजूरी के बाद हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि मामला छोटा नहीं, बल्कि बड़े लेवल का खेल था। आरोप है कि सरकारी पद का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की गई।

इससे पहले भी रानू साहू और सौम्या चौरसिया जैसे मामलों में ऐसी ही कार्रवाई हो चुकी है, और अब इस केस में भी आगे बड़े खुलासे होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button