hindi newsनेशनल
DA HIKE | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ा !

रायपुर डेस्क। सरकार ने आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों को राहत दे दी है। महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया गया है। मतलब साफ है अब हर महीने सैलरी में सीधा फायदा दिखेगा। अगर आपकी बेसिक 36,500 है तो DA करीब 730 रुपये तक बढ़ जाएगा। सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, पेंशनर्स को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। जनवरी से एरियर भी मिलेगा, यानी एक साथ मोटी रकम हाथ में आने वाली है। कुल मिलाकर सरकार ने चुनावी माहौल से पहले बड़ा आर्थिक सिग्नल दे दिया है।



