VEDANTA FIR CONTROVERSY | जिंदल vs छत्तीसगढ़ सरकार!

रायपुर। वेदांता प्लांट हादसे के बाद अब सियासत और तेज हो गई है। बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई पर सीधा सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम FIR में डालना गलत है। उनका तर्क है कि प्लांट के रोजाना संचालन में चेयरमैन की सीधी भूमिका नहीं होती, फिर भी उनका नाम डाल दिया गया।
जिंदल ने सवाल किया कि जब सरकारी प्लांट या रेलवे में हादसे होते हैं, तो क्या वहां भी चेयरमैन पर FIR होती है? अगर नहीं, तो प्राइवेट सेक्टर के साथ अलग नियम क्यों? उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से निवेशकों का भरोसा टूट सकता है और भारत में निवेश कम हो सकता है।
वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार का साफ कहना है कि 20 मजदूरों की मौत हुई है, इसलिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। इस बयान के बाद मामला अब सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकार बनाम उद्योग जगत की बहस बन गया है।



