chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR SKYWALK | स्काईवॉक फिर घिरा… डेडलाइन खत्म, लिफ्ट गायब

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बहुचर्चित स्काईवॉक प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी स्काईवॉक अब तक पूरा नहीं हो सका. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अगर जनता इसका इस्तेमाल करेगी, तो उन्हें करीब 100 सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ेंगी.

20 अप्रैल तक प्रोजेक्ट पूरा होना था, लेकिन डेडलाइन गुजर गई और काम अब भी अधूरा है. फिलहाल सिर्फ सीढ़ियां लग रही हैं, जबकि लिफ्ट और एस्केलेटर अभी भी कागजों में ही नजर आ रहे हैं.

2016-17 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट पहले 42 करोड़ का था, फिर लागत बढ़ते-बढ़ते करीब 100 करोड़ तक पहुंचने की चर्चा है, लेकिन 8 साल बाद भी जनता को इंतजार ही मिल रहा है. अब सवाल उठ रहा है… ये स्काईवॉक है या करोड़ों का सफेद हाथी?

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button