छत्तीसगढ़
Police Transfer: राजनांदगांव में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादले
Police Transfer: जिले के पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एक आदेश जारी...
28, April, 2025 | राजनांदगांव। Police Transfer: जिले के पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एक आदेश जारी कर जिले में कई थाना प्रभारियों (TI), उप निरीक्षकों (SI) और सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक कुल 16 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 7 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। इन अधिकारियों को अलग-अलग थानों और विभागीय जिम्मेदारियों के तहत नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का मकसद विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाना और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी फेरबदल हो सकते हैं।




