chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NAGAR NIGAM CLASH | निगम में बवाल!

 

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सभा शुरू होने से पहले ही माहौल पूरी तरह गरमा गया। पानी संकट जैसे बड़े मुद्दे पर चर्चा की मांग उठी, लेकिन सभापति ने साफ कह दिया सहमति नहीं, तो चर्चा नहीं।

बस फिर क्या था, भाजपा पार्षदों ने “कांग्रेस शर्म करो” के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माहौल इतना गर्म हुआ कि कई पार्षद काले कपड़े पहनकर विरोध जताने पहुंचे।

दिलचस्प बात ये है कि बैठक महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बुलाई गई थी, लेकिन शुरुआत ही राजनीतिक टकराव से हो गई।

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामे के बीच किसी तरह बैठक की कार्यवाही जारी है।

पानी संकट जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा टलने से अब सियासत और तेज होने के आसार हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button