chhattisgarhhindi newsUncategorizedछत्तीसगढ़
CG SPORTS AWARD 2025 | 77 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल सम्मान, 3 सितंबर को होगा अलंकरण समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 77 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

यह समारोह अब 3 सितंबर को आयोजित होगा। पहले कार्यक्रम की तारीख 29 अगस्त तय हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश प्रवास के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया।
खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल पांडे पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी और ओलंपिक खेल सम्मान जैसे प्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा।



