hindi newsनेशनल

RBI REPO RATE | रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, GDP बढ़ा… फिर भी बाजार में बड़ी गिरावट

 

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर ही बरकरार रखा है। यानी आपके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में महंगाई नियंत्रण में है, इसलिए रेपो रेट में बदलाव की जरूरत नहीं समझी गई।

गवर्नर ने बताया कि देश में महंगाई दर करीब 4 फीसदी के आसपास बनी हुई है, जो RBI के तय दायरे से नीचे है। इसका मतलब है कि फिलहाल इंडस्ट्री और आम लोगों पर महंगाई का ज्यादा दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है और विकास की रफ्तार सकारात्मक है।

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा

RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। गवर्नर ने कहा कि जल्द ही GDP और महंगाई के लिए नया बेस ईयर लागू होगा। बजट 2026 में घोषित कई कदम विकास को गति देंगे और सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहेगी।

भारत-अमेरिका और EU डील से उम्मीद

संजय मल्होत्रा ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते और संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि इन डील्स से भारत के निर्यात को बड़ा फायदा मिल सकता है।

फैसले के बाद बाजार में गिरावट

हालांकि, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 340 अंक टूटकर 83,000 के नीचे आ गया, जबकि निफ्टी 150 अंक गिरकर 25,500 के नीचे कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, बैंकिंग और रियल एस्टेट शेयरों में कमजोरी रही। बीएसई ऑटो इंडेक्स 542 अंक गिरकर 60,803 पर, बीएसई बैंकएक्स 158 अंक गिरकर 67,378 पर और बीएसई रियल्टी इंडेक्स 49 अंक टूटकर 6,343 पर बंद हुआ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button