CHHATTISGARH | बार चुनाव जारी, रोक नहीं लगी …

बिलासपुर, 6 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव पर रोक लगाने की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ताओं ने महिला आरक्षण और कार्यकारिणी में पद वृद्धि को चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी भी हो चुकी है, इसलिए रोक लगाना उचित नहीं है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रशासक ने सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन के तहत चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार के अनुसार, 17 पदों के लिए 61 उम्मीदवार वैध नामांकन लेकर मैदान में हैं।
मुख्य पदों के उम्मीदवार –
अध्यक्ष: राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रजनीश सिंह बघेल
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ): दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे, शशिकांत सोनकर
उपाध्यक्ष (महिला): मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह, रीमा दुबे
अन्य पदों के उम्मीदवार –
कोषाध्यक्ष: हर आशा पूरन सिंह भाटिया, लवकुश कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार शुक्ला
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ): ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू, अमन पाण्डे
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला): प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा, कविता तिवारी
ग्रंथालय सचिव: राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे, आशीष बेक
सह सचिव: समीर सिंह, विजय कुमार साहू, कृपेश जी. प्रसाद केला
सह सचिव (महिला): आस्था शुक्ला, लता नायक
कार्यकारिणी सदस्य: बंसत कुमार कैर्वत, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डेय, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उइके, त्रिवेणी शंकर साहू, ईश्वरी घृतलहरे, संतोष कुमार पाण्डेय, रेशम लाल जयसवाल, विख्यात अरोरा, अफताबुन निशा, श्रेष्ठा गुप्ता, साक्षी बाली, उज्जवल चौबे, स्वाति अग्रवाल, प्रहलाद और जयप्रकाश तिवारी।
महिला पद: दीप्ति तिवारी और लक्ष्मिन कश्यप के बीच मुकाबला।
कोर्ट के इस फैसले के बाद चुनाव समय पर संपन्न होंगे और मतदाता 17 पदों के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन करेंगे।



