UPSC IFS 2026 APPLY | भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन शुरू, जानिए हर डिटेल्स …

रायपुर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास एनिमल हसबैंड्री, वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी या एग्रीकल्चर में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष (1 अगस्त 2026 को आधार मानकर)। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया –
पहले UPSC की वेबसाइट पर जाकर One Time Registration (OTR) करें।
प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करें और IFS 2026 चुनें।
फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें, परीक्षा केंद्र चुनें और फीस का भुगतान करें।
आवेदन शुल्क : सामान्य, OBC और EWS पुरुष – ₹100; महिला, SC/ST और दिव्यांग – निशुल्क।
महत्वपूर्ण : प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) सिविल सेवा और वन सेवा दोनों के लिए कॉमन है। अंतिम समय पर भारी ट्रैफिक और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्दी आवेदन करना बेहतर है।



