chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAID BREAKING | बिलासपुर में IT की बड़ी रेड

 

बिलासपुर, 12 फरवरी। आयकर विभाग ने बिलासपुर में कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा और फील ग्रुप से जुड़े कारोबारी प्रवीण झा के घर, दफ्तर और फैक्ट्रियों में एक साथ दबिश दी गई।

गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में आईटी टीम शहर पहुंची। बताया जा रहा है कि SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे, ताकि कार्रवाई की भनक पहले से न लगे। टीम कई घंटों से दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की सघन जांच कर रही है।

फिलहाल इस रेड में क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद विभाग की ओर से खुलासा किया जा सकता है। कार्रवाई से शहर के कारोबारी हलकों में हड़कंप है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button