chhattisgarhhindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

TV NEWS TRP BAN | सरकार ने टीआरपी पर लगाया ब्रेक

 

रायपुर डेस्क। ईरान-इजराइल युद्ध की कवरेज को लेकर भारत में बड़ा मीडिया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कई टीवी न्यूज़ चैनल टीआरपी की दौड़ में खबरों को इतना सनसनीखेज बना रहे थे कि सरकार को सीधे दखल देना पड़ा।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए टीवी न्यूज़ चैनलों की TRP रिपोर्टिंग पर 4 हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। इसके तहत ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को आदेश दिया गया है कि फिलहाल किसी भी न्यूज चैनल की टीआरपी रेटिंग जारी न की जाए।

सरकार का कहना है कि युद्ध की कवरेज में कुछ चैनल पुरानी फुटेज, गलत लेबल वाले वीडियो और ड्रामेटिक म्यूजिक के साथ खबरें दिखा रहे थे। इससे लोगों में डर और भ्रम फैलने का खतरा बढ़ गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ चैनलों ने पुराने युद्ध के वीडियो, गेम फुटेज या AI से बने क्लिप को असली बताकर चला दिया। यहां तक कि बुर्ज खलीफा पर हमले या अमेरिकी जहाज पर मिसाइल अटैक जैसे दावे भी बिना ठोस सबूत के दिखाए गए।

TRP दरअसल यह तय करती है कि कौन सा चैनल कितना देखा जा रहा है। ज्यादा TRP का मतलब ज्यादा विज्ञापन और ज्यादा कमाई। अब चार हफ्ते तक रेटिंग नहीं आएगी, तो चैनलों के बीच टीआरपी की होड़ भी थम सकती है।

हालांकि इस फैसले पर बहस भी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे जिम्मेदार पत्रकारिता की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे मीडिया की आजादी पर दबाव मान रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button