hindi newsनेशनल

INDIA LPG CRISIS | कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट पर खतरा

 

नई दिल्ली। देश में कमर्शियल एलपीजी गैस की अचानक कमी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो कई ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है।

दरअसल मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz में रुकावट के कारण भारत को मिलने वाली एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 62 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा सऊदी अरब जैसे देशों से आता है।

सप्लाई पर असर पड़ने के बाद सरकार ने घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता दे दी है। इसका सीधा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडरों पर पड़ा है, जिसकी वजह से बाजार में किल्लत बढ़ गई है।

स्थिति को संभालने के लिए Ministry of Petroleum and Natural Gas ने तेल कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई है। यह समिति होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को गैस सप्लाई की स्थिति की समीक्षा करेगी।

उधर उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। कई जगह 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है।

रेस्टोरेंट संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले कुछ दिनों में सप्लाई बहाल नहीं हुई तो हजारों छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है। हालांकि सरकार का कहना है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button