hindi newsनेशनलराजनीती

WOMEN RESERVATION BILL | महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी …

 

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सरकार इस कानून को जल्द लागू करने की तैयारी में है और इसके लिए नया संशोधन बिल लाने की योजना बन चुकी है।

प्लान ये है कि 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन किया जाए। अगर ऐसा हुआ तो लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 816 तक पहुंच सकती हैं। इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

दरअसल, पहले जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ था, उसमें शर्त थी कि नई जनगणना और परिसीमन के बाद ही आरक्षण लागू होगा। लेकिन अब सरकार नियम बदलकर इसे 2029 के चुनाव से पहले लागू करना चाहती है।

इसी के लिए संविधान संशोधन की भी तैयारी चल रही है और विपक्षी दलों से बातचीत शुरू हो चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ पार्टियों से बात भी कर ली है, जबकि बड़े दलों से चर्चा अभी बाकी है।

अगर ये प्लान पास हो जाता है, तो 2029 का चुनाव देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button